रायपुर।आज शिक्षक दिवस के अवसर पर अवंती विहार व्यापारी संघ द्वारा आस्था पब्लिक स्कूल की प्राचार्य श्रीमती उमा शर्मा एवं शाला की सभी शिक्षिकाओं का शाल श्रीफल भेंट कर मोती की माला पहनाकर सम्मान किया , उक्त जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष राजकुमार राठी ने बताया कि शिक्षक हमें न केवल ज्ञान देते हैं बल्कि शिक्षा के साथ साथ संस्कार देकर संस्कारवान इंसान बनाकर हमें देश का जिम्मेदार नागरिक बनाने का भी कार्य करते हैं। कार्यक्रम में प्रमुख व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार राठी,महामंत्री किशोर चंद नायक, उपाध्यक्ष सुब्रत घोष, गोविंद शर्मा,शैलेंद्र रोतरे,इंद्रपाल सिंह तोमर हरीश लोकवाणी मनीष डेगवानी सहित शाला की शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
व्यापारी संघ ने शिक्षक दिवस पर प्राचार्य शर्मा का किया सम्मान

