पुरी धाम रवाना होने से पहले भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर राजकुमार राठी की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आत्मीय भेंट

पुरी धाम रवाना होने से पहले भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर राजकुमार राठी की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आत्मीय भेंट

रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा भी रहे मौजूद, समसामयिक विषयों पर हुआ आत्मीय संवाद

रायपुर। प्रभु श्री जगन्नाथ महाप्रभु के पावन दर्शन एवं आशीर्वाद की अभिलाषा लेकर पुरी धाम की यात्रा पर अग्रसर भाजपा रायपुर जिला मीडिया प्रभारी श्री राजकुमार राठी की भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा से आत्मीय भेंट हुई।इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधायक श्री पुरंदर मिश्रा के साथ श्री राठी का आत्मीय संवाद हुआ। विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा के साथ उन्हें स्नेह, मार्गदर्शन एवं शुभाशीष प्राप्त हुआ।पुरी यात्रा से पहले मिला प्रदेश नेतृत्व का स्नेह और आशीर्वादप्रभु श्री जगन्नाथ महाप्रभु के पावन दर्शन के लिए पुरी धाम की यात्रा से पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक से हुई यह मुलाकात श्री राठी के लिए विशेष एवं सुखद संयोग रही। उन्होंने कहा कि महाप्रभु के दर्शन की यात्रा से पहले प्रदेश के नेतृत्व का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त होना उनके लिए सौभाग्य का विषय है।श्री राठी ने प्रभु श्री जगन्नाथ महाप्रभु से प्रार्थना की कि उनकी पुरी धाम यात्रा मंगलमय हो तथा महाप्रभु सभी प्रदेशवासियों पर अपनी कृपा, आशीर्वाद एवं सान्निध्य बनाए रखें।जय जगन्नाथ महाप्रभु! 🚩सुब्रत घोषप्रदेश कार्यसमिति सदस्य, व्यापार प्रकोष्ठ, भाजपा छत्तीसगढ़संस्थापक संपादक, भारत संवाद न्यूज 24 | दृष्टि भारत न्यूज़ 24

दृष्टि भारत न्यूज़ 24 - अस्वीकरण

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *