रायपुर में पीएम मोदी का जन्मदिन ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में मनाएगी भाजपा,खारून नदी में महाआरती एवं मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित होगा: लक्ष्मी वर्मा

रायपुर में पीएम मोदी का जन्मदिन ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में मनाएगी भाजपा,खारून नदी में महाआरती एवं मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित होगा: लक्ष्मी वर्मा

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रायपुर में भव्य तैयारियां: राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने की एक दीपक जलाने की अपील

शिल्पकार के रूप में मनेगा जन्मदिन, एक महीने तक चलेगा सेवा पखवाड़ा: लक्ष्मी वर्मा

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को आने वाले जन्मदिन को लेकर पूरे देश सहित छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में रेलवे स्टेशन स्थित ‘श्री सर्व धर्म संकट मोचन हनुमान मंदिर सेवा समिति’ परिसर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा शामिल हुईं, बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा का पावन पर्व भी है, इसलिए देश के निर्माण में तत्पर प्रधानमंत्री का जन्मदिन ‘देश के शिल्पकार’ के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक पूरे एक महीने ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में विभिन्न जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

सांसद लक्ष्मी वर्मा ने बताया कि 17 सितंबर की शाम महादेव घाट स्थित खारून नदी में एक भव्य महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जनसामान्य से भावुक अपील करते हुए कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में प्रज्वलित दीपक को नदी में प्रवाहित करने का एक विशेष आध्यात्मिक महत्व है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए सभी नागरिक ‘एक दीपक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम’ से जलाकर खारून नदी में अवश्य प्रवाहित करें। इसके साथ ही, महादेव घाट पर आयोजित होने वाली खारून गंगा आरती में सभी धर्मों और समाजों की महिलाएं एक साथ शामिल होकर भव्य आरती संपन्न करेंगी।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल और उनके जन्मदिवस के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल का यह 25वां जन्मदिन है, जिसे राजधानी रायपुर में ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में अत्यंत उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में खारून नदी को मां गंगा का ही पवित्र रूप माना जाता है। इसी आस्था के तहत 17 सितंबर की शाम ठीक 6:00 बजे महादेव घाट पर खारून गंगा आरती का महाआयोजन होगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजीव अवस्थी, डॉ.सुजीत परिहार, गोविंद शर्मा, सुब्रत घोष, संतोष श्रीवास्तव, रोशनी मिश्रा, योगेश चांडक, शहनाज अली, ज्योति यादव ,कल्याणी बघेल, पूर्व पार्षद लेखराम सह, अंकित राठी, महेंद्र सिंघानिया, मनीष गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

दृष्टि भारत न्यूज़ 24 - अस्वीकरण

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *