केदार कश्यप के काफिले में SUV की टक्कर, 6 लोग घायल

केदार कश्यप के काफिले में SUV की टक्कर, 6 लोग घायल

जगदलपुर/कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले में रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। जुनवानी के पास एक तेज रफ्तार SUV ने मंत्री की गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद SUV काफिले के पीछे चल रहे सुरक्षा वाहन से भी जा भिड़ी। हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं।

मंत्री केदार कश्यप सुरक्षित

हादसे में मंत्री केदार कश्यप को गंभीर चोट नहीं आई और वे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घायलों में मंत्री के निजी सहायक समेत चार पुलिसकर्मी और सुरक्षा वाहन का चालक शामिल हैं। घायल पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।

जगदलपुर-कोंडागांव मार्ग पर हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, मंत्री का काफिला फरसागुड़ा से कोंडागांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही SUV ने मंत्री की गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद SUV अनियंत्रित होकर पीछे चल रहे सुरक्षा वाहन से टकरा गई। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस SUV चालक से पूछताछ कर रही है और दुर्घटना की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है। राहत की बात यह है कि हादसे में किसी की मौत की सूचना नहीं है

दृष्टि भारत न्यूज़ 24 - अस्वीकरण

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *